| |
28 दिसंबर-
अधिक सर्दी के कारण व पड़ रहे घने कोहरे के कारण सिरसा जिला के
सभी सरकारी व प्राईवट स्कूलों की समय सारिणी में आज से बदलाव किया है। जिले के
स्कूलों का समय अब प्रात: 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमकुम ग्रोवर ने बताया कि यह समय सारिणी आगामी 31
जनवरी तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि गणतन्त्र दिवस पर आयोजित होने वाले पीटी व
ड बल शौ में जिला के विभिन्न स्कूलों के एक हजार से भी अधिक बच्चे भाग लेंगे। इसके
अलावा मार्चपास्ट व परेड के लिए ाी जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे।
उन्होंने विभिन्न स्कूलों
के मुख्याध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि स्काऊट,
एनसीसी के लिए लडक़े व लड़कियों की टीमों की तैयारी शुरू कर दें। देश भक्ति से ओत
प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे हरियाणवी डांस, राजस्थानी डांस, भंगड़ा,
गिद्दा, कोरियोग्राफी व एक्शन सांग आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। |
|