| |
28 अक्तूबर-हरियाणा के मु
यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 30 अक्तूबर को पंचकूला
के सैक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में आयोजित इंडियन
सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांस यूजन इ यूनोहीमोटोलोजी के तीन
दिवसीय 36वें राष्ट्रीय स मेलन का उद्घाटन करेंगे।
जिला सिरसा के उपायुक्त एवं इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांस
यूजन इ यूनोहीमोटोलोजी (आईएसबीटीआई)के अध्यक्ष डा.
युद्धबीर सिंह यालिया ने आज भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी सिरसा
द्वारा सिरसा में आयोजित ब्लड डोनर्स, मोटीवेटर्स एंड कै प
आर्गेनाइजेशन के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संबोधित
करते हुए यह जानकारी दी।
डा. यालिया ने प्रशिक्षण शिविर को स बोधित करते हुए कहा कि
रक्तदान संस्थापकों के इस विश्वस्तरीय स मेलन में हरियाणा
मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान संस्थापकों के तीन
दिवसीय स मेलन में तीन सैशन होंगे। एक सैशन में रक्तदाता,
दूसरे सैशन में संस्थापक, मोटीवेटर्स तथा तीसरे सैशन में
ब्लड बैंक, डॉक्टर भाग लेंगे। स मेलन में रक्त से संबंधित
सभी जानकारी विस्तार से उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इस
स मेलन में हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों से रक्तदाता,
संस्थापक, मोटीवेटर्स शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान एक मानव का दूसरे मानव
को एक अनमोल तोहफा है। रक्त की एक-एक बूंद जीवन के लिए
अनमोल है। इसलिए रक्तदाता को भगवान का रूप भी कहा जाता है।
मानवता की भलाई के लिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना
चाहिए। रक्तदान करने से रक्त घटता नहीं बल्कि बढ़ता है और
घर में खुशियां व सुख मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्तदाता,
संस्थापक, मोटीवेटर्स इस संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाने
का काम करें।
इस अवसर पर शिव शक्ति ब्लड बैंक के अध्यक्ष डा. वेद
बेनीवाल ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि स्वैच्छिक
रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। यह हम सबकी
सामाजिक जि मेदारी है कि हम नियमित रक्तदान करें व औरों को
भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने रक्तदाताओं को बधाई
देते हुए कहा कि सिरसा जिला में 15 हजार यूनिट रक्त की
जरूरत है जबकि 60 हजार यूनिट से भी अधिक रक्त यहां हमेशा
उपलब्ध है। सिरसा जिला अनूठा स्थल है जहां लोगों को जरूरत
पडऩे पर नि:शुल्क रक्त मिलता है। रक्तदान के मामले में
सिरसा जिले की पहचान विश्व स्तर पर बन चुकी है। जिले का
नाम सबसे अधिक रक्त कलैक्शन के लिए लि का बुक ऑफ रिकॉर्ड
में शामिल हो चुका है। जिले में अब तक लाखों यूनिट रक्त
एकत्रित किया जा चुका है जिस कारण से सिरसा को पूरे विश्व
में सिटी ऑफ ब्लड डॉनर के नाम से जाना जाने लगा है। पिछले
एक वर्ष से जिला में औसतन प्रतिदिन एक से भी अधिक रक्तदान
शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला में गत एक वर्ष के
दौरान 545 से भी अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया
है जिसमें 81 हजार से भी अधिक रक्त यूनिटों का संचय किया
जा चुका है।
सिरसा जिला में रक्तदान के क्षेत्र में कई संस्थाएं
उल्लेखनीय कार्य कर रही है जिनमें आईएसबीटीआई, शिव शक्ति
ब्लड बैंक जिला रैडक्रॉस सोसायटी के अलावा अन्य संस्थाएं
भी कार्य कर रही है। आईएसबीटीआई इस क्षेत्र में रक्तदान
शिविर आयोजन करने के साथ-साथ रक्तदान से प्रेरित करने के
लिए सेमिनार और गोष्ठियों का भी आयोजन कर रही है जिनमें
ज्यादा सा ज्यादा रक्तदाताओं को जोडऩे का कार्य किया जा रहा
है। आईएसबीटीआई राष्ट्रीय स्तर पर स्वयंसेवी संगठन के रूप
में 1973 से कार्य कर रही है। जिला में प्रतिदिन औसतन एक
रक्तदान शिविर आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। |
|