पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सिरसा
जिले में किशन निवासी ओटियाना (पंजाब) को एक किलोग्राम
चूरापोस्त के साथ व जलौर सिंह निवासी गली नंबर 7 बठिंडा को
2 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ मंडी डबवाली क्षेत्र से ,
मेजर सिंह निवासी बड़ी घुमनकलां को 900 ग्राम चूरापोस्त के
साथ, जंटा सिंह निवासी रायपुर, मानसा(पंजाब) को 900 ग्राम
चूरापोस्त के साथ जबकि हरबंस सिंह निवासी ख्याला खुर्द (पंजाब)
को 900 ग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया। इसके
अलावा पुलिस ने गुरतेज सिंह निवासी वीरूवाला गुढ़ा को
सार्वजनिक स्थल पर सट्टा खाईवाली करने के आरोप में 325
रुपये की सट्टा राशि के साथ, जबकि बलकरण पुत्र नछतर निवासी
ओढां को 225 रुपये की सट्टा राशि के साथ काबू किया। एक
अन्य घटना में महेन्द्र सिंह निवासी गंगा को 260 रुपये की
सट्टा राशि के साथ, जबकि जयपाल निवासी
चौटाला को 350 रुपये की सट्टा राशि के साथ काबू किया।
प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि बीती 13 फरवरी 2012 को गांव
गुसाईआना में हुए जानलेवा हमले की घटना में पुलिस ने एक
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से
वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल व एक कारतूस भी बरामद किया
है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दयानंद निवासी गुसाईआना के
रूप में हुई है। जानलेवा हमले में राजेराम व महावीर निवासी
गुसाईआना घायल हुए थे और राजेराम की शिकायत पर पुलिस ने
अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
इसके
अलावा पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 315
बोर के एक नाजायज पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस के साथ काबू
किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजकुमार निवासी लंबी
(सिरसा) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र
अधिनियम के तहत सदर डबवाली में अभियाग दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर
शराब पीने के आरोप में विश्वकर्मा चौक क्षेत्र से राहुल
निवासी एमसी कॉलोनी व सामान्य अस्पताल क्षेत्र से हरपाल
नाथ निवासी जेजे कॉलोनी को काबू किया है।
इसी प्रकार पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान रमेश निवासी
चोरमार को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते गांव ओढां से व
गांव ओढां से ही जगदीश निवासी चोरमार को सार्वजनिक स्थान
पर शराब पीते काबू किया। एक अन्य घटना में कैला सिंह निवासी
चोरमार को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते ओढां बस स्टैंड से
काबू किया। केलू निवासी ख्योंवाली को 7 बोतल देसी शराब के
साथ, जबकि सदर सिरसा पुलिस ने बलजीत निवासी सिकंदरपुर को
11 बोतल देसी शराब के साथ और मैसी सिंह निवासी रोड़ी को 7
बोतल देसी शराब के साथ गांव रोड़ी से काबू करके
इन सभी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
कर लिया है।