1 मार्च- हरियाणा
पुलिस ने सिरसा जिले में चैकिंग के दौरान नाजायज पिस्तौल
के साथ एक व्यक्ति को व अवैध शराब रखने के आरोप में तीन
लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने
बताया कि अवैध पिस्तौल समेत पकड़े गए व्यक्ति की पहचान
नितिन पुत्र कृष्ण चन्द्र निवासी फ्रैंडर्स कॉलोनी सिरसा
के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध
पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पिस्तौल
व कारतूस को कब्जा में लेकर आरोपी के विरुद्ध शस्त्र
अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज किया है। इसी
प्रकार पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 बोतल देसी शराब के साथ
बस स्टैंड जगमालवाली क्षेत्र से काबू किया है। पकड़े गए
व्यक्ति की पहचान राजा राम पुत्र कन्हैया लाल निवासी
जगमालवाली के रूप में हुई है। एक अन्य घटना में थाना शहर
सिरसा पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते सुनील पुत्र
ज्ञानी राम निवासी जेजे कॉलोनी सिरसा को सामान्य अस्पताल
सिरसा के पास से काबू किया है। रानियां थाना पुलिस ने अशोक
कुमार पुत्र हरीसिंह निवासी धारणियां हाल गांव मम्मड़खेड़ा
को 7 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया है। रोड़ी थाना
पुलिस ने भोला सिंह पुत्र काका सिंह निवासी सूरतिया को 8
बोतल देसी शराब के साथ काबू किया।