| |
August 4, 2012
सिरसा जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों को नवीनतम पद्घति के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए डिजिटल क्लास रूम स्थापित करने के लिए अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन के साथ एक समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए है, जिसके अन्तर्गत जिले के 71 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में डिजिटल क्लास रूम स्थापित किये जाएंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा के प्रति विशेषकर लड़कियों को प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन ने महाविद्यालय की छात्राओं के लिए 10 विशेष बसें संचालित की हैं, जो गांवों से छात्राओं को लेकर आती हैं। इनमें से कुछ बसें महिला चालकों द्वारा भी चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल क्लास रूमों का सिलेबस हिन्दी में अपलोड किया जाएगा। जिला शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थान, सिरसा(डाईट) में एक डिजिटल इकोलाईजर सॉफ्टवेयर स्थापित किया जाएगा। अली मोहम्मद तथा बेहरवाला खूर्द दो स्कूलों में पायलेट प्रोजेक्ट के आधार पर वर्षा के पानी के पुनर्भरण के लिए सिस्टम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत राज्य में 500 स्कूलों तथा सिरसा जिले में 126 स्कूलों में यह प्रणाली आरम्भ की जाएगी।
|
|